9 अगस्त 2015 - 12:48
इराक में आईएसआईएल के कई आतंकी सरग़ना ढ़ेर।

इराकी सेना ने एक बयान में कहा है कि इराकी लड़ाकू विमान अल-अंबार के पश्चिम में स्थित अलरुत्बा में एक ऐसे स्थान पर बमबारी करने में सफल हो गए जहां आईएस सरगना इकट्ठा थे।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सेना ने एक बयान में कहा है कि इराकी लड़ाकू विमान अल-अंबार के पश्चिम में स्थित अलरुत्बा में एक ऐसे स्थान पर बमबारी करने में सफल हो गए जहां आईएस सरगना इकट्ठा थे। इराकी सेना की इस बमबारी में आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह के 6 सरगना मारे गए। इस हमले में आईएसआईएल आतंकवादियों के हथियार भी नष्ट हुए हैं।
इसी बीच स्वयंसेवक बलों के कमांडर जब्बार मामूर ने शनिवार को घोषणा की कि आईएसआईएल के कसाई के नाम से मशहूर रज्जाक नामक आतंकवादी अंबार प्रांत के अलसक़लाविया क्षेत्र में मारा गया। उन्होंने कहा कि सेना ने दियाला प्रांत के स्वयंसेवी बल की मदद से फ़लूजह से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलसक़लाविया के पश्चिमी क्षेत्रों पर हमला किया और इस आतंकवादी को मार दिया। तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने 2014 में एक संदिग्ध कार्यवाही में नैनवा प्रांत और मूसेल तथा इराक के पांच प्रांतों के कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया और इन क्षेत्रों में कई बर्बर अपराध किए जिसका सिलसिला अब भी जारी है।